छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल
छत्तीसगढ़ में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। बीते खरीफ विपणन वर्ष में 141.05 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई, जबकि किसानों को 3,716.38 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस
PM Modi ने Commonwealth Games 2026 के पदक विजेताओं से कहा- आपने पूरी पीढ़ी तैयार की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Commonwealth Games 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पदक सिर्फ जीत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। भारत ने ग्लासगो में 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, तीजन बाई की स्मृति में हुई विशेष प्रस्तुति
दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोक परंपरा की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृति को समर्पित इस विशेष प्रस्तुति के साथ IHC लोक संगीत सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ।
सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के दूसरे सोमवार पर छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रायपुर से लेकर फिंगेश्वर के फणीकेश्वर नाथ मंदिर तक भक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं।
Raipur Gangrape: शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में तीन युवकों और एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
भिलाईनगर के जुनवानी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नकद सहित अन्य सामग्री जब्त
Raipur Tiranga Yatra: आज तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, इन रास्तों से गुजरने से बचें
रायपुर में आज तिरंगा यात्रा के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन रूट जारी करते हुए वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण
15 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम जारी, जशपुर से रायपुर पहुंचकर तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 10 अगस्त 2026 को जशपुर से रायपुर पहुंचेंगे। वे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



