उज्जैन में महाकाल की राजसी सवारी आज, 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, 16 मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध
उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की राजसी सवारी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 8 जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। 100 से अधिक ऊंची इमारतों से निगरानी के साथ 10 ड्रोन और CCTV कैमरों से नजर रखी जाएगी।
9 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगी राज्य मंत्रिपरिषद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CRPF ने जंगल से हथियारों का जखीरा किया बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगलों में छिपाकर रखे गए 14 नक्सली डंप बरामद किए। कार्रवाई में रायफल, IED, डेटोनेटर, वायरलेस सेट और अन्य सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।
पेरिस में बना भव्य हिंदू मंदिर, PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन
पेरिस में बने BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। उन्होंने मंदिर को भारत-फ्रांस के मजबूत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज कार्यक्रम: शपथ ग्रहण समारोह से लेकर प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह, रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम
NAMASTE योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने संयुक्त रूप से देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य में 1428 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों को PPE किट, 1374 को आयुष्मान कार्ड और 139 कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है।
जो खेलेगा, वही खिलेगा: खेल प्रतिभाओं को तराशने प्रतिबद्ध सरकार, अरुण साव बोले- खिलाड़ियों को मिलेंगे बेहतर अवसर
बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता में 845 खिलाड़ियों और 150 से अधिक ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया, जबकि बिलासपुर संभाग 3800 अंकों के साथ



