Cyclone Arnab Alert: रायपुर से बस्तर तक बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना
चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में भरे जाएंगे 200 पद, आवेदन की तारीख और योग्यता का इंतजार
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी मिली है। नियुक्तियां 26 जिलों में होंगी। पांच जिलों में 15-15 पद स्वीकृत किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की तारीख और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है।
CM TODAY SCHEDULE:छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम जारी, रायपुर में कृषि सम्मान समारोह और करमा पूजा महोत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक, स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक और उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात में वे रोहिणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में करमा पूजा पर्व महोत्सव में भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में मैनपाट टाइटंस की शानदार जीत, संदीप के दो गोल से चक्रधर चैंपियंस को मिली पहली हार
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के नौवें मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया। संदीप कुमार ने दो पेनल्टी कॉर्नर गोल किए, जबकि साहिल जाक्सा ने एक गोल दागा। इस जीत से मैनपाट टाइटंस अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने आखिरी दो मिनट में गोल कर हासिल किया पहला अंक
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडीला बुल्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला 5-5 से ड्रॉ रहा। जसकरण सिंह ने पांच गोल दागे, लेकिन आखिरी दो मिनट में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने बराबरी कर प्रतियोगिता में अपना पहला अंक हासिल किया।
माओवादी खौफ से मुक्त हुआ किरंदुल का मलांगीर जलप्रपात, छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक, पक्की सड़क की मांग
छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित मलांगीर जलप्रपात में माओवादी हिंसा का प्रभाव कम होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। किरंदुल से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित इस प्राकृतिक स्थल पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भी सैलानी पहुंच रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने पक्की सड़क, बुनियादी सुविधाओं और पर्यटन
ई-चालान गलत कटा तो घबराएं नहीं, रायपुर में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत से मिल सकेगी राहत, जानें पूरी प्रक्रिया
रायपुर में गलत ई-चालान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए वाहन चालकों को 45 दिनों का समय मिलेगा। पुलिस कमिश्नरेट ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) को शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। वाहन चालक ऑनलाइन NextGen e-Challan पोर्टल या कालीबाड़ी चौक स्थित यातायात मुख्यालय में ऑफलाइन शिकायत कर सकते
छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड की गलतियों का मुफ्त सुधार कराने की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सर्व आदिवासी समाज ने आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि की गलतियों को निःशुल्क सुधारने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष ललित नरेटी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित प्रमुख पदाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाने और सुधार प्रक्रिया सरल बनाने की अपील की
छत्तीसगढ़ में भाजपा की दो दिवसीय मैराथन बैठकें संपन्न, स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क बढ़ाने का मंत्र
छत्तीसगढ़ में भाजपा की दो दिवसीय मैराथन बैठकों में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि बैठकों में करीब 12 श्रेणियों में संगठनात्मक रणनीति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा
चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: छत्तीसगढ़ के पांच बस्तर जिलों में विशेष सतर्कता, राहत शिविरों को 24 घंटे तैयार रखने के निर्देश
छत्तीसगढ़ में संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव की आशंका के चलते राज्य शासन ने 27 से 29 अक्टूबर तक हाई अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। राहत शिविरों, स्वास्थ्य सेवाओं और बचाव दलों को तैयार रखने पर जोर



