रायपुर में रईसजादों का आतंक! बाइक सवार युवकों पर कीचड़ उछाला, फिर बीच सड़क पर कराई माफी
रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों पर बाइक सवार मजदूर युवकों से मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है, जबकि एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई गई है।
जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, बुरी तरह झुलसा
बिलासपुर में जन्माष्टमी के मौके पर मटकी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सहकारिता विभाग में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी, युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों और उनसे संबद्ध प्राथमिक कृषि साख समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इनमें 198 बैंक पद और 1,162 समिति प्रबंधक पद शामिल हैं।
नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार: हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 मजदूर, 500 लोगों के फंसे होने की आशंका
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा बचा लिया गया। इस रेस्क्यू के बाद सुरंग में फंसे अन्य लोगों के भी जीवित होने की उम्मीद बढ़ गई है।
रायपुर में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन
रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा, जबकि राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। शहर के कई मंदिरों में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
अंतरिक्ष में ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने लॉन्च किया EOS-05, भारत की सीमाओं पर रखेगा पैनी नजर
ISRO ने GSLV-F17 के जरिए अत्याधुनिक EOS-05 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह उपग्रह भारत की निगरानी और इमेजिंग क्षमता को मजबूत करेगा।
CM विष्णु देव साय का आज का दौरा कार्यक्रम जारी, दिल्ली से रायपुर लौटेंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 सितंबर 2026 को नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कारपेंटर पर चाकू से हमला, 6 बार किया वार; CCTV में कैद हुई वारदात
रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक कारपेंटर पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाय दुकान के पास हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कारपेंटर पर करीब 6 बार चाकू से वार किया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार, 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रुपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इन कार्यों से कई जिलों में हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सुधार को गति मिलेगी।



