रायपुर, 29 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए राज्य के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts