हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा छत्तीसगढ़: जलाभिषेक के लिए रात से लगी कतारें, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रायपुर, गरियाबंद, राजिम, बिलासपुर और बस्तर सहित प्रदेशभर में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।



