रायपुर, 28 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आज राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड-बाय-मैरियट होटल में आयोजित होगा। दिनभर चलने वाले इस कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, विशेषज्ञ और नामचीन खिलाड़ी राज्य में खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और आधुनिक खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन करेंगे।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव सुबह 11 बजे कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन सत्र में वे ‘Leadership, Sports Promotion & Talent Identification’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी, फुटबॉलर किरण पिस्दा, तैराक अनुष्का भगत और एथलीट लकी मरकाम भी मंच साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम के सत्र में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

कॉन्क्लेव में कुल 7 विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें Vision 2036, Olympic Champions की तैयारी, Sports Development, Sports Science, Sports Infrastructure, Public-Private Partnership (PPP), Khelo India Mission तथा छत्तीसगढ़ की राज्य खेल नीति और पदक रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। समापन सत्र में सभी चर्चाओं के निष्कर्ष साझा किए जाएंगे, जिन्हें राज्य में खेलों के विकास के लिए लागू करने की दिशा में उपयोग किया जाएगा।

कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, डॉ. रत्नेश सिंह, विक्रम सिसोदिया, रोनक कोठारी, डॉ. पियूष जैन और मयंक श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts