रायपुर,27 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 27 जुलाई 2026 को SIRD परिसर, नया रायपुर अटल नगर में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के साथ विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होंगे और सुबह 10:00 बजे SIRD परिसर, नया रायपुर पहुंचेंगे।
सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक वे जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री 11:00 बजे SIRD परिसर से रवाना होकर 11:10 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।



