रायपुर,24 जुलाई 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता और उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
बैठक में मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय के सीईओ चिन्मय दावड़ा तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



