राजनांदगांव, 15 जुलाई 2026

सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर कर रही कवर्धा निवासी 21 वर्षीय भारती नट ने डोंगरगढ़ के पास चलती ट्रेन में एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ट्रेन में मौजूद दो महिला यात्रियों ने बिना घबराए सुरक्षित प्रसव कराया और मां-बच्चे की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, भारती नट अपने पति जितेंद्र नट के साथ जनरल कोच से घर लौट रही थीं। परिवार के मुताबिक डिलीवरी में अभी करीब 15 दिन का समय बाकी था, लेकिन नागपुर के पास अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गोंदिया स्टेशन पर मदद लेने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी।

इसी दौरान ट्रेन में मौजूद दो महिला यात्रियों ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। बच्चे के जन्म के बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts