धमतरी में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने टंगिया से उतारा मौत के घाट

धमतरी में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने टंगिया से उतारा मौत के घाट

धमतरी, 9 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में एक पति ने टंगिया से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। केरेगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पहचान बाजार कुर्रीडीह निवासी एक महिला से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

बताया गया कि बुधवार रात शंकर सूर्यवंशी अपनी महिला मित्र से मिलने धमतरी पहुंचा था और रात में महिला के घर पर ही रुका हुआ था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में उसने टंगिया से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *