रायपुर, 8 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार को कांकेर और रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांकेर पहुंचेंगे।
कांकेर में मुख्यमंत्री नवीन भाजपा कार्यालय के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर में रायपुर लौटकर मंत्रालय महानदी भवन में कार्यालयीन कार्य, मंत्रिपरिषद की बैठक तथा मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को वे डूमरतराई फेज-2 स्थित थोक बाजार पहुंचकर नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात्रि में मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
