बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहीं मां-बेटी की दर्दनाक मौत

बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहीं मां-बेटी की दर्दनाक मौत

बलरामपुर, 3 जुलाई 2026

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मानती टेकाम (33 वर्ष) और उनकी 14 वर्षीय बेटी कुमारी विमला टेकाम के रूप में हुई है। दोनों खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए मां-बेटी एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी पेड़ के समीप आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *