जगदलपुर बस स्टैंड में 8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, रायपुर ले जाने की थी तैयारी

जगदलपुर बस स्टैंड में 8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, रायपुर ले जाने की थी तैयारी

बस्तर, 30 जून 2026

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जगदलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर बस स्टैंड से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से करीब 8.08 किलो गांजा लेकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 जून को बस स्टैंड स्थित आम पेड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुकड़ा धुरवा, निवासी केंदुगुड़ा नदीपारा, जिला कोरापुट (ओडिशा) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके लाल-सफेद रंग के बैग से 8.08 किलो गांजा और 700 रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 4 हजार रुपये आंकी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर में गांजा की बिक्री के उद्देश्य से उसका परिवहन कर रहा था। पुलिस को गांजा रखने या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 29 जून को उसे विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *