रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी : 10 ट्रेनें रद्द, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, 25 से 29 जून तक कई रूट प्रभावित

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी : 10 ट्रेनें रद्द, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, 25 से 29 जून तक कई रूट प्रभावित

बिलासपुर, 25 जून 2026

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 25 जून से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने और 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 28 जून को रद्द
  • 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 28 जून को रद्द
  • 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 28 जून को रद्द
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर – 28 जून को रद्द
  • 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 25 एवं 28 जून को रद्द
  • 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर – 26 एवं 29 जून को रद्द
  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर – 25 एवं 28 जून को रद्द
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर – 26 एवं 29 जून को रद्द
  • 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 26 एवं 29 जून को रद्द
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर – 28 जून को रद्द

बीच मार्ग में समाप्त होने वाली ट्रेनें

  • 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 25 एवं 28 जून को बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
  • 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 25 एवं 28 जून को बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 25 जून को बिलासपुर स्टेशन में समाप्त कर दी जाएगी। बिलासपुर से रायपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *