खान सर पर मानहानि केस: अंजना ओम कश्यप की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई संभव

खान सर पर मानहानि केस: अंजना ओम कश्यप की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई संभव

नई दिल्ली, 8 जून 2026

टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप द्वारा शिक्षक एवं यूट्यूबर खान सर समेत कई लोगों के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और पोस्ट प्रसारित किए गए।

अंजना ओम कश्यप का कहना है कि एक टीवी शो में स्टार टीचर्स के बढ़ते प्रभाव पर सवाल उठाने के बाद उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि उन्हें ‘बिकाऊ पत्रकार’, ‘चाटुकार’ और अन्य अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया। साथ ही उन पर ‘फेक न्यूज की दुकान चलाने’ जैसे आरोप भी लगाए गए।

याचिका में खान सर, अभिनव सर, बबीता त्यागी समेत अन्य लोगों का नाम शामिल है। अंजना ने दावा किया है कि इन पोस्ट और वीडियो की वजह से उन्हें और उनके परिवार को उत्पीड़न, अवांछित ध्यान और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग

याचिका में यूट्यूब, मेटा और एक्स से विवादित सामग्री हटाने की मांग की गई है। इसके अलावा अंजना ओम कश्यप ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है।

बताया जा रहा है कि यह विवाद NEET-UG और शिक्षा व्यवस्था पर हुई एक लाइव चर्चा के बाद शुरू हुआ था। उस दौरान अंजना ने कहा था कि कुछ यूट्यूब स्टार शिक्षक पढ़ाई से ज्यादा व्यूज, लोकप्रियता और ड्रामे पर ध्यान देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *