रायपुर,6 नवम्बर 2026

धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए रायपुर में 15 विशेष शिकायत केंद्र (कंट्रोल रूम) स्थापित किए गए हैं।

कंपनी के अनुसार, ये शिकायत केंद्र 6 से 8 नवंबर 2026 तक संचालित होंगे। रायपुर नगर वृत्त-एक के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग कार्यालयों में बनाए गए ये केंद्र प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान उपभोक्ता अपने क्षेत्र में बिजली गुल होने, कम वोल्टेज या बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत दिए गए मोबाइल नंबरों पर सीधे दर्ज करा सकेंगे।

इन 15 केंद्रों पर कर सकते हैं शिकायत

  1. पुरैना: 6232923175
  2. देवपुरी: 6232923176
  3. रावणभाठा: 6232923177
  4. तेलघानी नाका: 6232923178, 6232923179
  5. नयापारा: 6232923180, 6232923181
  6. शास्त्री चौक: 6232923182, 6232923183
  7. बूढ़ापारा: 6232923184, 6232923185
  8. डीडी नगर: 6232923168, 6232923169
  9. लाखेनगर: 6232923170, 6232923171
  10. चंगोराभाठा: 6232923172
  11. टिकरापारा: 6232923173, 6232923174
  12. सिविल लाइन: 6232923160, 6232923161
  13. शंकर नगर: 6232923162, 6232923163
  14. दलदल सिवनी: 6232923164, 6232923165
  15. कचना: 6232923166, 6232923167

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्योहार के दौरान यदि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होती है या वोल्टेज संबंधी समस्या आती है, तो वे अपने नजदीकी शिकायत केंद्र के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। इन विशेष केंद्रों के माध्यम से बिजली संबंधी शिकायतों का जल्द समाधान करने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts