रायपुर, 3 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में छत्तीसगढ़ आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के स्नेह और सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति श्री शाह का आत्मीय लगाव प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिबद्धता एवं निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। उनका सतत मार्गदर्शन विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से प्रदेश विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts