रायपुर, 28 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को प्रदेश के तीन जिलों सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम और आमसभा में शामिल होंगे। इसके बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जाबरपारा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे।
प्रेमनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास और आमसभा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:05 बजे वे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
दोपहर 12:10 बजे प्रेमनगर, जिला सूरजपुर के मिडिल स्कूल मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे मिडिल स्कूल मैदान, प्रेमनगर पहुंचेंगे।
यहां दोपहर 12:20 बजे से 1:20 बजे तक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और आमसभा का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे से 1:50 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
बलरामपुर में लरंग साय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
प्रेमनगर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे कार से रवाना होकर 1:55 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे जाबरवंतपुर, ग्राम चिरई, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के खेल मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 2:35 बजे कार से रवाना होकर दोपहर 2:40 बजे खेल मैदान पहुंचेंगे।
यहां दोपहर 2:40 बजे से 3:40 बजे तक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसी दौरान विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी निर्धारित है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे कार से रवाना होकर 3:45 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 4:25 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शाम 4:15 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 4:20 बजे वहां से रवाना होकर 4:25 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ जनसभा और प्रतिमा अनावरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।
Tags:



