बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर के केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के लिए 84.69 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और कई नई विकास योजनाओं की घोषणा की।
नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें, रायगढ़-जांजगीर की सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में करीब 37 किलोमीटर रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन और 6.70 किलोमीटर अकलतरा बायपास के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर को नई रफ्तार, OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने नवा रायपुर के लिए OTS योजना-2026 को मंजूरी दे दी है। इससे पात्र आबंटितियों को ब्याज एवं अधिभार में राहत, रुकी परियोजनाओं को गति, निवेश को बढ़ावा और लंबित मामलों के समाधान का लाभ मिलेगा। योजना 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
‘PWD राज्य का ग्रोथ इंजन’, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी, लेट काम पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, सितंबर-अक्टूबर तक नए कार्यों के आदेश जारी करने और समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
आरंग विधानसभा को 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग विधानसभा के समोदा में 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्राम रीवा में 4 करोड़ रुपये के स्टॉप डैम सहित कई विकास कार्यों की घोषणा करते हुए सरकार की सुशासन और जनकल्याण की प्राथमिकताओं को दोहराया।
राज्य सरकार की बड़ी बैठक शुरू, कैबिनेट में अहम नीतिगत निर्णय संभव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में विकास, जनकल्याण, निवेश, कृषि, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव को दी 510 करोड़ से अधिक के 333 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को खरीफ 2026 से प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ की सौगात, CM विष्णुदेव साय ने 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा।



