रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अतिक्रमण और अनाधिकृत प्रवेश मार्गों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रिंग रोड नंबर-1 पर तेलीबांधा स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास की अवैध एंट्री को बंद कर दिया गया है। वहीं, रिंग रोड के भाठागांव क्षेत्र में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

NHAI की यह कार्रवाई सार्वजनिक सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने से संबंधित न्यायालयीन निर्देशों और लागू नियमों के अनुरूप की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण एवं अनाधिकृत प्रवेश मार्गों को हटाकर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आलोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात को सुगम बनाए रखना NHAI की प्राथमिकता है। अनाधिकृत प्रवेश मार्गों और अतिक्रमण के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि NHAI का प्रयास है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध बना रहे।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैचवर्क रिपेयरिंग जारी

सड़कों की स्थिति बेहतर बनाए रखने और वाहन चालकों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैचवर्क रिपेयरिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों की पहचान कर आवश्यक मरम्मत की जा रही है।

इसके साथ ही NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने, अनाधिकृत प्रवेश मार्गों पर नियंत्रण और अवैध पार्किंग की समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

NHAI ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनाधिकृत कट, अवैध पार्किंग और अनधिकृत प्रवेश मार्गों का उपयोग न करें तथा सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts