रायपुर, 16 सितंबर 2026
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 सितंबर को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह महासम्मेलन प्रदेश के श्रमिकों के सम्मान, उनके योगदान और श्रम शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। निर्माण, उद्योग, कृषि, सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और कौशल से प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले श्रमिक इस आयोजन के केंद्र में रहेंगे।
भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रम, कौशल, निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर आयोजित महासम्मेलन के माध्यम से श्रम के सम्मान और श्रमिकों के महत्व का संदेश प्रदेशभर में पहुंचाया जाएगा। आयोजन में श्रमिकों के परिश्रम और कौशल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और मंत्री श्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा श्री रामविचार नेताम, श्री दयालदास बघेल, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओ.पी. चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू, डॉ. रामप्रताप सिंह, श्री योगेश दत्त मिश्रा और श्री किशोर महानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
महासम्मेलन में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल की भी सहभागिता रहेगी।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित यह महासम्मेलन प्रदेश के श्रमवीरों के परिश्रम, कौशल और विकास में योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की सार्वजनिक अभिव्यक्ति के रूप में आयोजित किया जा रहा है।



