रायपुर,4 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 4 सितंबर 2026, शुक्रवार का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नई दिल्ली से विमान के जरिए रायपुर लौटेंगे

कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2635 से नई दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दोपहर 2:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 2:15 बजे कार द्वारा रवाना होकर 2:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का कार्यक्रम आरक्षित (Reserve) रखा गया है।

मुख्यमंत्री का आगे का दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts