रायपुर, 26 अगस्त 2026
नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन नेपाल में फंसे लोगों से संबंधित सहायता और आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की स्थिति पर नजर रखने और उनकी सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार की ओर से नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि नेपाल में फंसे लोगों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।



