रायपुर, 21 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विषयों के साथ-साथ वर्तमान परिस्थितियों और आपसी हितों से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई यह सौजन्य मुलाकात हुई।



