रायपुर,20 अगस्त 2026

मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कलयुग में शंकर का अवतार बताते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता अजय साहू ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बताया जा रहा है कि अजय साहू ने वायरल वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा पर निशाना साधा और उनके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेता की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता ने साधा निशाना

वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस नेता अजय साहू ने सनातन धर्म और कथावाचकों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवा की आड़ में राजनीतिक दलों के प्रचारक और एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

एक साल पुराना बताया जा रहा वायरल वीडियो

जानकारी के अनुसार, पंडित प्रदीप मिश्रा का वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह बात पहलगाम हमले के संदर्भ में कही थी। वीडियो में उन्होंने अमित शाह के शांत और मौन स्वभाव का उल्लेख करते हुए कहा था कि जरूरत पड़ने पर उनका ‘तांडव’ भी देखने को मिल सकता है

पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा अमित शाह को शंकर का अवतार बताए जाने वाले बयान और कांग्रेस नेता की तीखी सोशल मीडिया प्रतिक्रिया के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts