रायपुर,16 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 16 अगस्त 2026 को रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, रायपुर पहुंचेंगे। यहां CARE Cancer Institute के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और करीब 1:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुनः प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 2:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 2:40 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 3:55 बजे ग्राम बगिया, वि.खं. कांसाबेल, जिला जशपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4:00 बजे कार से प्रस्थान कर ग्राम बगिया स्थित निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:05 बजे ग्राम बगिया, वि.खं. कांसाबेल, जिला जशपुर में आरक्षित रहेंगे।



