रायपुर,10 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 अगस्त 2026, सोमवार का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह जशपुर जिले के वागिया से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे और यहां आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे निजी निवास, वागिया से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 9:55 बजे वागिया स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और 10 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के 11:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वे 11:20 बजे कार द्वारा रवाना होंगे और 11:25 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:25 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे सुभाष स्टेडियम से कार द्वारा रवाना होंगे और 1:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।



