बालोद,5 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के सल्हाईटोला स्टेशन और गुदुम स्टेशन के बीच हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान अनुक राम यादव (65 वर्ष), निवासी छिंदगांव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के आने से पहले बुजुर्ग रेलवे पटरी पर लेट गए थे। हालांकि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts