रायपुर,4 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों, नीतिगत विषयों तथा प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम एजेंडों पर विचार-विमर्श के बाद आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।



