नई दिल्ली, 31 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव और हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल के तेज परिवहन से गोदामों में नई फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा और किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल में 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए राज्य को हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराना आवश्यक है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts