कांकेर,31 जुलाई 2026

जिले के भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई महीने बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, 17 मई को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी।

मामले में पीड़िता के पति द्वारा भानुप्रतापपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों तथा विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts