दंतेवाड़ा, 11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीजापुर-दंतेवाड़ा मार्ग पर रात के समय एक ट्रक चालक के सामने अचानक बाघ आ गया। मासोड़ी के पास सड़क पर बाघ को खड़ा देखकर चालक घबरा गया और उसने तत्काल अपना ट्रक रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया है।

हेडलाइट की रोशनी में सामने आया बाघ

ट्रक चालक संतोष के मुताबिक, वह रात में बीजापुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रहा था। मासोड़ी के पास अचानक उसकी गाड़ी की हेडलाइट सड़क पर खड़े बाघ पर पड़ी। रोशनी पड़ते ही बाघ ने ट्रक की ओर देखा, लेकिन कुछ देर तक सड़क पर ही खड़ा रहा।

बाघ को सामने देखकर चालक ने ट्रक को किनारे रोक दिया। उसने मोबाइल से बाघ की तस्वीर भी ली और इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों तथा वन विभाग को दी।

बाघ के जंगल में जाने के बाद आगे बढ़ा ट्रक

ड्राइवर ने बताया कि रात के अंधेरे में अचानक सामने बाघ को देखकर वह काफी डर गया था। काफी देर तक बाघ सड़क पर मौजूद रहा। जब बाघ जंगल की ओर चला गया, तब चालक ने वहां से अपना ट्रक आगे बढ़ाया।

खेतों में मिले पंजों के निशान

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाके में जांच शुरू की। जांच के दौरान खेतों में बाघ के पंजों के निशान भी मिले हैं। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

चार से ज्यादा ट्रैप कैमरों से निगरानी

बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने इलाके में चार से अधिक ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिए बाघ की आवाजाही और उसके संभावित रास्तों की निगरानी की जा रही है।

वन विभाग की टीम जंगल और आसपास के खेतों में लगातार नजर बनाए हुए है। बाघ की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts