जगदलपुर, 27 जुलाई 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) दरभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र छिंदावाड़ा-5 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
परियोजना कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर aww.e-bharti.in पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा से संपर्क कर सकते हैं।
परियोजना कार्यालय ने इच्छुक महिलाओं से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।




