जगदलपुर, 24 जुलाई 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बस्तर द्वारा 26 जुलाई को आड़ावाल में भव्य भाजपा प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर युवा मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी हैं और पदाधिकारी लगातार युवाओं से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ने में जुटे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा परिवार का हिस्सा बनने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बड़ी संख्या में युवाओं के भाजपा से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। संगठन का उद्देश्य युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर के नवयुवक विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन से जुड़ने जा रहे हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts