‘बीबी, जरा संभलकर चलो’, ट्रंप की नेतन्याहू को चेतावनी, बोले- वरना अकेले पड़ जाओगे

‘बीबी, जरा संभलकर चलो’, ट्रंप की नेतन्याहू को चेतावनी, बोले- वरना अकेले पड़ जाओगे

वॉशिंगटन,  9 जून 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सख्त संदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि “बीबी, संभलकर चलो, नहीं तो बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे।”

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को चिंता है कि इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत को प्रभावित कर सकती है। इसी वजह से उन्होंने नेतन्याहू को संयम बरतने की सलाह दी।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली हमले और उसके जवाब में ईरान द्वारा मिसाइल हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में ट्रंप ने नेतन्याहू पर तेहरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान से बचने का दबाव बनाया।

जानकारी के मुताबिक, इजरायल ने अमेरिका की चिंता को देखते हुए अपने रुख में कुछ नरमी दिखाई है। हालांकि नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस को यह भी स्पष्ट कर दिया कि सीमित सैन्य कार्रवाई जारी रह सकती है, बशर्ते ईरान भी अपने हमले बंद करे।

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका ने सीधे तौर पर हमलों में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन ईरान से दागी गई कुछ मिसाइलों को रोकने में इजरायल की सहायता की। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच अब दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं।

ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब मध्य पूर्व में एक बार फिर बड़े संघर्ष की आशंका जताई जा रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *