राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं से किया राष्ट्रसेवा का आह्वान, विकसित भारत में महिलाओं की समान भागीदारी को बताया जरूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई जुहार पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में युवाओं से राष्ट्रसेवा का आह्वान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के रक्तदान महाकुंभ में 2,548 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 1,188 महिलाएं शामिल रहीं।
जशपुर में 3.52 करोड़ से बना आधुनिक इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में 3.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। यहां बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस के अभ्यास की सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का
छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना लक्ष्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी की पहल का स्वागत किया। खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान और बस्तर ओलंपिक में 3.91 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी का उल्लेख किया।
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य: नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं को विकसित भारत 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों, राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय खिलाड़ियों, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थियों और अन्य प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।



