रायपुर में 3-4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन: CM विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, मरीन ड्राइव पर निकलेगी सहकार संकल्प दौड़
रायपुर में 3 और 4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन एवं सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर के सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान और विशेषज्ञ भाग लेकर "सहकार से समृद्धि" के संकल्प को नई दिशा देंगे।
21 साल बाद फिर गूंजी स्कूल की घंटी: बस्तर के पीडिया में लौटीं बच्चों की किलकारियां, 539 विद्यार्थियों के लिए खुली शिक्षा की नई राह
बीजापुर जिले के पीडिया क्षेत्र में 21 वर्षों बाद बंद पड़े 11 स्कूलों का दोबारा संचालन शुरू हो गया है। इससे 539 बच्चों को अपने गांव में ही शिक्षा का अवसर मिला है। यह पहल बदलते बस्तर में विकास, विश्वास और सुशासन की नई तस्वीर पेश कर रही है।
समय पर मिली पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों को मिली आर्थिक मजबूती; खेती की तैयारियों को मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रहा है। समय पर मिलने वाली राशि से खेती की तैयारियां आसान हो रही हैं और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है।
बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में 2 जुलाई को नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रामगढ़ को CM साय की बड़ी सौगात: 1 करोड़ रुपये मंजूर, उदयपुर-डूमरडीह बनेगी नगर पंचायत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह में रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने और उदयपुर व डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। उन्होंने रामगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया।
156 खिलाड़ियों का इंतजार खत्म: CM साय की बैठक में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को मंजूरी, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को मंजूरी दी गई। अधिसूचना के बाद खिलाड़ियों की शासकीय सेवा में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
सरगुजा में CM साय का हरित संदेश: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया पौधारोपण, लोगों से लिया संरक्षण का संकल्प
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा के रामगढ़ स्थित राम वाटिका में भगवान श्रीराम की प्रतिमा को नमन कर रुद्राक्ष का पौधारोपण किया। उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संवर्धन का संदेश दिया।
रामगढ़ महोत्सव के समापन में CM साय, बोले- संस्कृति और इतिहास की धरोहरों का होगा संरक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामगढ़ महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होकर सीताबेंगरा, जोगीमारा गुफाओं और हाथीपोल का अवलोकन किया। उन्होंने रामगढ़ को संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम बताते हुए सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर दिया।
ShakthiSAT Mission के लिए रायपुर की बेटी महिमा राजपूत का चयन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर की 14 वर्षीय महिमा राजपूत का अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताते हुए महिमा को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यस्त कार्यक्रम: ‘मन की बात’ सुनेंगे, ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 'मन की बात' कार्यक्रम सुनेंगे और इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित 'आपातकाल स्मृति दिवस' कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटकर आरक्षित रहेंगे।



