स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, रायपुर में आज फुल ड्रेस रिहर्सल; 17 टोलियां करेंगी परेड
रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिरंगा फहराएंगे। परेड में 17 टोलियां, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, Green Steel & Mining Summit में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर और नया रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे Green Steel & Mining Summit 2026 में भाग लेने के साथ मंत्रालय में उद्योग विभाग की बैठक और अन्य शासकीय कार्यों में शामिल होंगे।
आजादी की धुन में गूंजे देशभक्ति के सुर, 100 युवा कलाकारों ने दी लाइव बैंड प्रस्तुति
रायपुर में आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, सरकारी खरीदी बढ़कर ₹3,935 करोड़
छत्तीसगढ़ को GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में GeM के जरिए राज्य की सरकारी खरीदी 113 प्रतिशत बढ़कर ₹3,935 करोड़ पहुंची। प्रतिस्पर्धी निविदाओं से राज्य को ₹130 करोड़ की बचत हुई, जबकि MSEs को ₹1,800 करोड़ के ऑर्डर मिले।
राजनांदगांव को 43.61 करोड़ की सौगात: 2000 सीटर ऑडिटोरियम से लेकर सड़क-पेयजल तक, विकास कार्यों का भूमिपूजन
राजनांदगांव में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें 15 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख है।
युवाओं के हित में बड़ा फैसला: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की बदली तारीख, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव के चलते अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया। अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम से गूंजा रायपुर
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली यात्रा में हजारों नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है और यह देश
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। बीते खरीफ विपणन वर्ष में 141.05 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई, जबकि किसानों को 3,716.38 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस
Raipur Tiranga Yatra: आज तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, इन रास्तों से गुजरने से बचें
रायपुर में आज तिरंगा यात्रा के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन रूट जारी करते हुए वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।



