स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्य मंजूर, 42 आकांक्षी शौचालयों को भी मिली स्वीकृति
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ में 49.66 करोड़ रुपए के 50 कार्यों को मंजूरी मिली है। इनमें 42 आकांक्षी शौचालयों के साथ ठोस अपशिष्ट, सतत स्वच्छता और अनुपचारित जल प्रबंधन की परियोजनाएं शामिल हैं। बैठक में जीरो वेस्ट मॉडल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
उपचारित जल के उपयोग पर जोर: एसटीपी से 50 किमी दायरे में उद्योग, रेलवे और संस्थानों की होगी तलाश, 15 दिनों में देनी होगी जानकारी
छत्तीसगढ़ में एसटीपी से निकलने वाले उपचारित जल के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो गई है। सूडा ने 6 नगर निगमों को 50 किमी के दायरे में उद्योग, रेलवे, थर्मल पावर प्लांट और अन्य संस्थानों को संभावित उपयोगकर्ता के रूप में चिन्हित कर 15 दिनों में
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा: डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- जनभागीदारी को बनाएं अभियान की ताकत
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समीक्षा की। उन्होंने जनभागीदारी, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे को संसाधन में बदलने की तकनीकों पर हुआ मंथन
गांधीनगर में आयोजित WCEF 2026 में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सर्कुलर इकोनॉमी, संसाधन दक्षता और वेस्ट-टू-रिसोर्स तकनीकों पर वैश्विक विशेषज्ञों के साथ चर्चा की।
छत्तीसगढ़ में टाउन प्लानिंग को मिलेगी नई रफ्तार, CM साय ने 21 नवचयनित सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के 21 नवचयनित सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए सुनियोजित शहरीकरण और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत करने का आह्वान किया।
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में शहरों में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में 240 ई-बसें चलाने तथा 8 नगरीय निकायों में 800
सोनमणि बोरा ने संभाला प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा (1999 बैच) ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बम्हनीडीह को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, हसदेव नदी पर पुल समेत तीन अहम विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में हसदेव नदी पर पुल, बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय और सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन के निर्माण की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की बड़ी सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के रूप में 104.54 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राशि का सदुपयोग कर शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने और नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।



