छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर होंगे आयोजन
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। पीएम-जनमन योजना के तहत प्रदेश के 1545 गांवों और 2365 बसाहटों में विशेष पिछड़ी जनजातियों को आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।



