स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में तीनों नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगी।



