रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी।



