शिवरीनारायण में CM विष्णु देव साय ने की चित्रोत्पला गंगा महाआरती: महानदी संरक्षण का दिया संदेश, बोले—जल है तो कल है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने महानदी को छत्तीसगढ़ की आस्था और सभ्यता की पहचान बताते हुए जल संचय, भूजल पुनर्भरण और नदियों के संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे CM विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मठ मंदिर में गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर पूजन किया तथा छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।
शिवरीनारायण-खैरताल सड़क के मजबूतीकरण को 22.08 करोड़ की मंजूरी, 11.70 किमी मार्ग और पुल-पुलिया का होगा निर्माण
शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण और पुल-पुलिया निर्माण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की मंजूरी मिली है। 11.70 किमी सड़क बनने से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों का आवागमन आसान होगा।
महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट: शिवरीनारायण में कलेक्टर-एसपी ने बैराज, पुल और राहत शिविर का किया निरीक्षण
महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन अलर्ट है। शिवरीनारायण में कलेक्टर-एसपी ने बैराज, पुल और राहत शिविर का निरीक्षण किया। बढ़ते जलप्रवाह के कारण महानदी पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है।
रायपुर में CM साय ने किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण: रामलला दर्शन से गौधाम योजना तक गिनाईं सरकार की पहलें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।



