नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलाव की कहानी बताएगा, जबकि पर्यटन विभाग इन्फ्लूएंसरों के माध्यम से बदलते छत्तीसगढ़ और पर्यटन विकास को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा।
रायपुर से दिल्ली जाएंगे CM साय: GAD और सेवा संकल्प अभियान की बैठक के बाद शाम को भरेंगे उड़ान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर से नई दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग और सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठकों में शामिल होंगे। शाम को इंडिगो की उड़ान से दिल्ली पहुंचकर छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।



