विशेष लेख: डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ का नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला डिजिटल क्रॉप सर्वे के क्रियान्वयन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट में 87 प्रतिशत कार्य पूर्णता के साथ जिले ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। जिले में 53,524 लक्षित प्लॉटों में से 47,350 का सर्वे पूरा हो चुका है।
राष्ट्रपति ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया। ग्रामीण बच्चों की शिक्षा में नवाचार, तकनीक और संवेदनशीलता के प्रयोग के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।
4 लाख रुपये के अनुदान से तिहारूराम का ट्रैक्टर खरीदने का सपना हुआ पूरा, कृषि यंत्रीकरण योजना से मिली नई पहचान
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के किसान तिहारूराम चंद्रा को कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत 4 लाख रुपये का अनुदान मिलने से ट्रैक्टर खरीदने का सपना साकार हुआ। सुशासन शिविर में किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं और कृषि उपकरणों का भी लाभ दिया गया।
अवैध खनन पर सख्ती: उड़नदस्ता टीम की छापेमारी, कई जगह मिली गड़बड़ियां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बलौदाबाजार में 6 क्रशर इकाइयों को सीलबंद किया गया, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चैन माउंटेन मशीन जब्त की



