नया रायपुर में स्टंटबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 दर्जन से अधिक गाड़ियां जब्त, 59 वाहनों के ई-चालान
स्वतंत्रता दिवस पर नया रायपुर के सेंध लेक के पास स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 3 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए गए, जबकि 59 वाहनों के ई-चालान काटे गए।
मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर से टकराई बाइक
मुंबई से बस्तर जा रहे 23 महिला बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी जिले के मरकाटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रेलर से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल रिद्धि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
टाटीबंध और आमानाका में सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर कार्रवाई, 25 चालान और 3 चालकों पर FIR
रायपुर में यातायात पुलिस ने टाटीबंध और आमानाका क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 25 चालान काटे गए और तीन वाहन चालकों पर FIR दर्ज की गई।
मालवीय रोड-शास्त्री बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान: फुटपाथ से हटे ठेले-गुमटी, दोबारा कब्जे पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रायपुर के मालवीय रोड और शास्त्री बाजार में यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने फुटपाथ एवं सड़क से अतिक्रमण हटाया। व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पेंड्रा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर घायल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और 14 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम हटाने के लिए QRT होगी और तेज
रायपुर में ट्रैफिक जाम से तेजी से निपटने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 10 नई हाई-स्पीड बाइक दी गई हैं। इमरजेंसी लाइट और सायरन से लैस ये बाइक जाम प्रभावित इलाकों में तुरंत पहुंचकर यातायात सुचारु करेंगी।



