‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई से बॉलीवुड में हलचल, 1033 करोड़ पार पहुंचा कारोबार; नौवें दिन इतने करोड़ बटोरे
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म रामायण ने आठ दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। नौवें दिन फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 33.32 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1033.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है।



