भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।



