जगदलपुर बस स्टैंड में 8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, रायपुर ले जाने की थी तैयारी
जगदलपुर पुलिस ने बस स्टैंड से 8.08 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बिक्री के लिए ले जाने की फिराक में था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव-2026 में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जून को सरगुजा और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे उदयपुर के रामगढ़ में आयोजित रामगढ़ महोत्सव-2026 में शामिल होंगे तथा दोनों जिलों में आरक्षित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
रायपुर से शुरू हुआ सहकारिता सप्ताह: मंत्री केदार कश्यप बोले- साय सरकार बना रही सहकारिता को जनआंदोलन
रायपुर में सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि साय सरकार सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है, जिससे किसानों और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कबीर जयंती महोत्सव में सीएम साय का बड़ा ऐलान: बिजली बिल समाधान योजना 3 महीने बढ़ेगी, संत कबीर के संदेश को बताया समाज का पथप्रदर्शक
रायपुर के सोनपैरी कबीर आश्रम में आयोजित संत कबीर जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन महीने बढ़ाने की घोषणा की। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने संत कबीर के विचारों को आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक बताया।
रायपुर में कबीर जयंती महोत्सव: CM साय ने संत कबीर को किया नमन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने संत कबीर के विचारों को सामाजिक समरसता, सत्य और मानवता का मार्गदर्शक बताते हुए उनके संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की सौजन्य भेंट, समसामयिक और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
नकटी में बेदखली के बाद पुनर्वास शुरू: 75 प्रभावित परिवारों को सेक्टर-30 के EWS मकान, प्रशासन ने शुरू किया आवंटन
रायपुर के नकटी क्षेत्र के 75 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन उन्हें नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित EWS आवासों में चरणबद्ध तरीके से बसाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और चांपा के दौरे पर, कबीर जयंती महोत्सव में होंगे शामिल, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 29 जून 2026 को रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होने के साथ चांपा में आयोजित आरक्षित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके लिए सड़क और हेलीकॉप्टर दोनों माध्यमों से यात्रा करेंगे।
रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, ग्रिड में भेजी अतिरिक्त बिजली खरीदेगी सरकार, बिजली बिल में मिलेगा क्रेडिट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त बिजली का आर्थिक लाभ मिलेगा। ग्रिड में भेजी गई सरप्लस बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी और उसकी राशि आगामी बिजली बिलों में क्रेडिट के रूप में समायोजित होगी।
लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में मुख्यमंत्री बोले- उनका त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा, ‘आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन
आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। इस दौरान 'आपातकाल के योद्धा' स्मारिका का विमोचन और राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान भी किया गया।



